आयोजन – द‍िनांक 14 जुलाई, 2026 को केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री – भारत सरकार, माननीय श्री एच. डी. कुमारस्वामी महोदय ने समीक्षा बैठक

द‍िनांक 14 जुलाई, 2026 को केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री – भारत सरकार, माननीय श्री एच. डी. कुमारस्वामी महोदय ने भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के साथ दि ब्रेथवेट बर्न एंड जेसप कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (बीबीजे) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

चर्चा में बेहतर तालमेल और विकास के अवसर खोलने के लिए रेलवे ब्रिज इंजीनियरिंग में बीबीजे के मुख्य कार्यक्षेत्र को मज़बूत करने, इसकी परियोजना के पोर्टफोलियो को बढ़ाने, कार्य निष्पादन की क्षमता को बेहतर बनाने, नए बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विविधता लाने और दूसरे केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के साथ सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित था।

बीबीजे ने विगत वर्षों में भारत के रेलवे और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम इसकी सतत् वृद्धि में सहयोग करने के साथ ही स्वदेशी इंजीनियरिंग क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बीबीजे द्वारा आयोजित और कार्यक्रम देखें